नगर पालिका चुनाव: भीण्डर नगर पालिका चुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
नगर पालिका चुनाव मतदान के करीब 60 घंटे बाद आज रविवार सुबह ईवीएम मशीनों से पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। पुलिस जवान ईवीएम मशीनों की चौकसी में है। भीण्डर नगर पालिका के 25 वार्डों के सभी प्रत्याशियों का परिणाम आज रविवार सुबह 9 बजे से घोषित होगा। ईवीएम की बराबर पुलिस द्वारा चौकसी रही। मतगणना की सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। रविवार सुबह 9 बजे से भैरव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतगणना शुरू होगी।
ईवीएम से करीब एक- डेढ़ घंटे में सभी 25 सीटों का परिणाम घोषित होने की संभावना है। इधर जनता सेना, कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों की अलग अलग बाड़ेबंदी कर ली गई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें